रहमान फिर ऑस्कर की दौड़ में शामिल

'कपल्स रीट्रीट' फिल्म से लिए गए रहमान के गीत 'ना-ना' को 82वें एकेडमी अवार्ड्स (ऑस्कर) के लिए 'ओरिजिनल सांग कटेगरी' में नामांकित करने के लिए चुना गया है। 'कपल्स रीट्रीट' में एमटीवी विजेता विंस वॉन, जेसन बेटमैन और क्रिस्टीन डेविस ने काम किया है।'ना-ना' गीत को रहमान के अलावा ब्लेज और विलियन चिएक्स ने लिखा है और इसमें संगीत रहमान, ब्लेज, चिएक्स, रहमान के पुत्र अल्ला रक्खा आमीन, क्लिंटन और डोमिनिक ने दिया है।
अंतिम नामांकन सूची में जगह बनाने के लिए रहमान का यह गीत 62 अन्य गीतों के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा। ऑस्कर पुरस्कारों के लिए नामांकन की घोषणा दो फरवरी को होनी है। ऑस्कर पुरस्कार सात मार्च को कैलिफोर्निया में वितरित किए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











