मिशेल ओबामा के साथ दिखे रहमान

रहमान ने कहा कि न्यूयार्क में एक कार्यक्रम में वह उसी टेबल पर बैठे थे, जहां मिशेल ओबामा बैठी थीं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मिशेल के आलावा ओप्रा विनफ्रे और टाइम पत्रिका के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी उपस्थित थे।
फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' में बेहतरीन संगीत देने के लिए रहमान को आस्कर पुरस्कार से नवाजा गया था। रहमान ने कहा कि कार्यक्रम में स्लमडॉग के लोकप्रिय गीत 'जय हो' भी गूंज रही थी।
रहमान ने कहा कि पश्चिमी देशों में भी अब भारतीय संगीत को लोग सुनने लगे हैं। ऑस्कर पुरस्कार के संबंध में उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठित सम्मान ने उनकी जिंदगी बदल दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
More from Filmibeat
ar rahman अमेरिका एआर रहमान न्यूयार्क मशहूर संगीतकार मिशेल ओबामा bollywood music indian composer jai ho आस्कर michelle obama oscar time magazine us first lady


Click it and Unblock the Notifications











