हॉलीवुड फिल्म में संगीत देंगे रहमान

रहमान ने कहा, "मैं वैसा कुछ भी नहीं करूंगा, जैसा पहले कर चुका हूं। इस बार सब कुछ अलग होगा। कई चीजें हैं जिसे सामने लाया जा सकता है और वह नया भी होगा। मेरा मानना है कि मैं जहां पहुंचा हूं वहां काफी कुछ नया किया जा सकता है।"
फिल्म 'कपल्स रिट्रेट' का निर्देशन पीटर बिलिंगसे कर रहे हैं। फिल्म की कहानी चार दंपतियों की हैं, जो छुट्टी बिताने एक द्वीप जाते हैं।
रहमान को फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए दो ऑस्कर पुरस्कार मिले थे। उन्होंने कहा कि आगामी हॉलीवुड फिल्म में उनका संगीत अमेरिका अंदाज में होगा।


Click it and Unblock the Notifications