जब राहत फतेह साहब रो पड़े
फिल्म मैं और मिसेज खन्ना के गीत रब्बा को गाते वक्त पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान अपने आंसू रोक नहीं पाए।
फिल्म से जुड़े सूत्र के अनुसार, '' फिल्म का संगीत साजिद-वाजिद दे रहें है। उन्होने फिल्म के लिए राहत फतेह अली खान को पाकिस्तान से विशेष अनुरोध पर इस गाने के लिए बुलवाया। जब राहत गाना गा रहे थे तो गाने के दस मिनट बाद फूटफूट कर रो पड़े। साजिद वाजिद उनके रोने से परेशान हो गए। उन्होने इसकी वजह जाननी चाही तो पता चला कि राहत अपनी मरहूम मां को याद करके रो रहे थे।''
कुछ दिनों पहले ही उनकी मां की इंतकाल हुआ था। साजिद-वाजिद ने राहत को सांत्वना दी। कुछ देर बाद राहत अपने आपको नियंत्रण में ला पाए और गाना पूरा किया।
मैं और मिसेज खन्ना राहत फतेह अली खान साजिद वाजिद main aur mrs khanna rahat fateh ali khan sajid wajid


Click it and Unblock the Notifications