'रईस' के इस गाने को किया गया था DELETE.. अब हुआ रिलीज!
रईस का नया रोमांटिक गाना रिलीज किया गया है। शाहरूख खान- माहिरा खान पर फिल्माया यह गाना पहले फिल्म से डिलीट कर दिया गया था।
शाहरूख खान और रोमांस.. जी हां, शाहरूख फैंस को इससे बेहतरीन सरप्राइज नहीं मिल सकता। फिल्म रईस का नया गाना 'हल्का हल्का' रिलीज कर दिया गया है। शाहरूख- माहिरा पर फिल्माया यह रोमांटिक गाना है, जिसे आवाज दिया है सोनू निगम और श्रेया घोषाल ने।
रईस, काबिल के बाद ये फिल्में होंगी 100 करोड़ क्लब में शामिल
हालांकि रईस के गाने ज्यादा हिट नहीं रहे, लेकिन ऐवरेज कहा जा सकता है। बता दें, रईस को इस रोमांटिक गाने के साथ एक बार फिर रिलीज किया जाएगा। लिहाजा, जो फैंस शाहरूख- माहिरा का रोमांस बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं, वे फिर से टिकट कटाने को तैयार हो जाएं।
राहुल ढ़ोलकिया के निर्देशन में बनी फिल्म रईस हिट हो चुकी है। बहरहाल, यह गाना बॉक्स ऑफिस पर कितने आंकड़े बढ़ा सकता है, देखना दिलचस्प होगा।
यहां सुने रईस का रोमांटिक गाना-


Click it and Unblock the Notifications
