मराठी गाने 'बाबा' को प्रियंका चोपड़ा ने दी अपनी आवाज़
प्रियंका चोपड़ा ने मराठी गाने को दी अपनी आवाज़। आप भी सुनिएं प्रियंका की आवाज़ में मराठी गाना 'बाबा'।
प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी एक्ट्रेस बन चुकी हैं जो दुनिया के हर कोने में नाम कमा चुकी हैं। कुछ न कुछ नए नए सरप्राइज़ देने वालीं प्रियंका चोपड़ा अपने फैन्स के लिए एक और सरप्राइज़ लेकर आ गई हैं। प्रियंका चोपड़ा अब मराठी गाना गाती हुई नज़र आ रही हैं।
इस गाने का टाइटल है 'बाबा'। आपको बता दें कि प्रियंका पहला मराठी गाना गाया है। इसकी शुरुआत मराठी होम प्रोडक्शन फिल्म 'वेंटिलेटर' से की है, जिसके एक गाने को प्रियंका ने अपनी आवाज़ में गाया है।
'बाबा' एक ऐसा गाना है जो पिता को समर्पित किया है। ये गाना तो वाकई में प्रियंका के दिल के बहुत करीब होगा, क्योंकि वो भी अपने पिता को बहुत मानती हैं। बहरहाल, आप भी सुनें ये गाना..


Click it and Unblock the Notifications