तो साल 2015 के बेस्ट सिंगर के नॉमिनेशन हैं....प्रियंका चोपड़ा???
प्रियंका चोपड़ा टैलेंटेड हैं इसमें तो कोई दो राय नहीं है। उन्होंने अपना सिंगिंग डेब्यू अंग्रेजी गानों से किया है पर अब वो बॉलीवुड में भी गाने का खाता खोलने जा रहूी हैं। वैसे तो बॉलीवुड में ऐसे एक्टर्स हैं जिन्होंने अपने गाने खुद ही गाए हैं पर कोई भी टिका नहीं।

हालांकि नई खेप में भी आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर ने अपना सिंगिंग टैलेंट दिखाया है पर कोई भी सिंगर नहीं बना। लेकिन प्रियंका का पैशन और डेडिकेशन दोनों ही बेहतरीन हैं। एक बार वो किसी काम को करने की ठान लेती हैं तो फिर छोड़ती नहीं हैं।
प्रियंका ने ज़ोया अख्तर की दिल धड़कने दो से अपना सिंगिंग डेब्यू किया है। हालांकि खबर सूत्रों से है और इसकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा है लेकिन अगर खबर सही है तो ये मान कर चलिए कि प्रियंका ने लंबी पारी खेलने के लिए ही सिंगिंग इंडस्ट्री में कदम रखा है। और प्रियंका के गाने का अंदाज़ उनकी ही तरह बिल्कुल बिंदास है तो सुनीधी चौहान, नीती मोहन और शाल्मली खोलगड़े ज़रा संभल जाइये बॉस! सिंगर प्रियंका आ गई हैं!


Click it and Unblock the Notifications