OUCH: कितनी मुश्किल से बचा था सलमान क्लैश....अब एक और मुसीबत
संजय दत्त पर बन रही दत्त बायोपिक को लेकर सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन फिल्म पर फिर से एक काफी बड़ी मुसीबत आ चुकी है। दरअसल, फिल्म का म्यूज़िक दे रहे थे प्रीतम। लेकिन अब प्रीतम ये प्रोजेक्ट बीच में ही छोड़कर एक साल के वनवास पर चले गए हैं।
इस बारे में बात करते हुए प्रीतम ने कहा कि मैंने कभी प्रोजेक्ट साइन की नहीं किया था। हां, मेरी और राजकुमार हिरानी की बात चल रही थी। दत्त शानदार फिल्म है लेकिन मेरे पास समय नहीं है।

गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले, जब हैरी मेट सेजल के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद प्रीतम ने लिखा कि बीते 3 महीने बहुत ज़्यादा काम हो गया।
बैक टू बैक 4 फिल्में, 25 से ज़्यादा गाने, 20 म्यूज़िकल, जग्गा जासूस का बैकग्राउंड स्कोर। सारे प्यार और सम्मान का शुक्रिया लेकिन अब थोड़ा ब्रेक चाहता हूं।
जानिए फिल्म से जुड़ी कुछ डीटेल्स -


Click it and Unblock the Notifications











