अपने संगीत से खुश नही प्रीतम

प्रीतम ने कहा, "मैंने संतोषी के फिल्म से जिन दो गीतों का संगीत वापस लिया है उसमें एक में रणबीर कपूर नजर आ रहे थे, दूसरे में रणबीर और कैटरीना कैफ। मैंने निर्माता रमेश ताउरानी जी से कहा कि मैं संगीत से संतुष्ट नहीं हूं और उसे वापस लेना चाहता हूं।"
उन्होंने कहा कि जल्द ही वे इन गीतों के वैकल्पिक संगीत तैयार करेंगे। प्रीतम ने ऐसा कदम पहली बार नहीं उठाया है। उन्होंने इससे पहले 'जब वी मेट' में भी एक गीत 'ये इश्क' के लिए एक दूसरी धुन भी सुझाई थी।
प्रीतम ने कहा कि 'अजब प्रेम की गजब कहानी' के लिए वे संगीत तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके निर्णय पर निर्माता और निर्देशक को भी कोई समस्या नहीं है।
ajab prem ki ghazab kahani अजब प्रेम की गजब कहानी प्रीतम चक्रवर्ती राजकुमार संतोषी pritam chakbraborty raj kumar santoshi


Click it and Unblock the Notifications