कार्यक्रम के दौरान बेहोश हुए प्रीतम!

डॉक्टरों ने उन्हें पूरा आराम लेने की सलाह दी है। वहीं जब प्रीतम से उनकी तबियत के बारे में बात की गयी तो उन्होंने बताया कि मैं कटक में कार्यक्रम पेश कर रहा था अचानक मुझे अपनी तबियत कुछ खराब मालूम हुयी। मैं ग्रीन रूम में थोड़ा आराम करने गया, लेकिन मैं अचानक बेहोश होकर गिर गया।
जब होश में आया तो देखा कि कटक के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। तबियत थोड़ा सम्हलते ही मैं मुम्बई के लीलावती अस्पताल मे दाखिल होने के लिए आ गया।
लीलावती अस्पताल के डॉक्टरो ने चार दिन तक लगातार जांच परीक्षण किया। उनके सभी जांच सामान्य थे। डॉक्टरो ने उनकी बेहोशी का कारण अत्यधिक तनाव लेना बताया।


Click it and Unblock the Notifications











