[गीत संगीत] सलमान खान फैन्स अभी तक प्रेम रतन धन पायो के ट्रेलर की ही खुशी मना रहे थे कि अब फिल्म का दूसरा धमाका आ गया है। धमाके का नाम है प्रेम लीला जो है फिल्म का पहला गाना। गाने को नवरात्रि के पहले फैन्स के लिए रिलीज़ किया जा रहा है।
गाना सलमान खान का फिल्म में इंट्रोडक्शन है और इसे गाया है अमन त्रिखा ने। गाने का म्यूज़िक दिया है हिमेश रेशमिया ने। गाने में सलमान खान बेहतरीन अंदाज़ में झूमते गाते दिख रहे हैं और मर्यादा पुरषोत्तम राम को अपना हीरो बता रहे हैं।
सुनिए गाना यहां
प्रेम रतन धन पायो
जानिए प्रेम रतन धन पायो में आपको क्या क्या नहीं मिलने वाला। आगे की स्लाइड्स में।
डिस्को/ पार्टी गाने
हां जुम्मे की रात से लेकर हैंगओवर तक सब कुछ आपको पसंद आया होगा लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं होगा।
वेस्टर्न कपड़े
हम हिंदुस्तानी लोग हैं....राजसी हिंदुस्तानी लोग...हिंदुस्तानी खाते हैं, हिंदुस्तानी बोलते हैं और हिंदुस्तानी पहनते हैं!
वाट्सएप कल्चर
इतना डिजिटल होकर Wasssssup मैन कहने वालों....यहां ऐसा कुछ नहीं मिलेगा....शुद्ध देसी रोमांस....जल पीजिए स्टाईल ;)
दबंग चुलबुल पांडे
अब भईया प्रेम में दबंग मिक्स करने का मतलब समझ रहे हैं!!!!
छोटा सा परिवार
छोटा परिवार सुखी परिवार का कॉन्सेप्ट राजश्री की फिल्मों में कतई नहीं चलता। जब तक घर में पूरा शहर ना रहे....घर घर कैसे होगा!
ट्रैजेडी एंडिंग
नहीं...कितनी भी मुश्किलें आ जाएं...फिल्म की एंडिंग तो हमेशा स्माइल के साथ होनी चाहिए तो ट्रेलर में भी कोई ट्रैजेडी नहीं!
धूम धड़ाका एक्शन
यहां तो ऊंची आवाज़ में बात करना भी मना है जनाब...आप एक्शन की बात करते हैं...!
शर्टलेस सलमान
फिल्म में मिलेंगे या नहीं पता नहीं....पर ऐसा चांस काफी कम है!
स्पेशल एपियरेंस
जब खुद परिवार ही इतना बड़ा हो, ऊपर से सलमान खान हों, तो कैमियो वैमियो के चक्कर में कहां लगे हैं बॉस!
छोटी फिल्म
12 मिनट के गानों वाली फिल्म को छोटा ट्रेलर...क्या बात करते हैं। सलमान खान आपको पूरी तरह संतुष्ट करेंगे....टेंशन नक्को रे बावा!!
40 पार सलमान
वो भी यहां तो नहीं दिखेंगे....रोमांस है, डबल रोल है...परिवार है...मस्ती है...उम्र से क्या लेना देना!
चैलेंज
याद करिए और याद ना आए तो जवाब है यहां--->[कितनी बार सलमान खान बन चुके हैं प्रेम!]


Click it and Unblock the Notifications


