काफी अरसे बाद दिल छू लेने वाला बेहतरीन गाना..आशा भोंसले की आवाज का जादू
आशा भोसले की आवाज में सालों बाद एक ऐसा गाना गाया है जो आपका दिल जीत लेगा। सुनिये आप भी।
विद्या बालन की अगली आने वाली फिल्म बेगम जान का एक नया गाना है जो वाकई एक बार आप सुनेंगे तो बोलेंगे कि लंबे समय बाद कोई ऐसा गाना सुना। गाने की यूएसपी इसके बोल और आशा भोंसले की आवाज है। प्रेम में तोहरे एक ऐसा गाना जो सीधे आपके दिल को छू लेगी।
इसे गाया आशा भोंसले ने है और म्यूजिक अन्नु मलिक का है। इसे पूरी तरह से विद्या बालन और बाकी स्टार्स पर बेहद खूबसूरती के साथ फिल्माया गया है। इसकी तारीफ करने से आप भी खुद को रोक नहीं पाएंगे।
यह गाना आपको एक अलग ही एहसास दिलाता है। इसे सुनकर आप खुद महसूस करेंगे कि बॉलीवुड में अब ऐसे गाने बनने बंद हो गए हैं। यह गाना प्यार और इससे जुड़े एहसासों को एक अलग अंदाज नें पेश कर रहा है। वहीं आशा भोसले की आवाज कानों को बेहद रिफ्रेशिंग लगेगी
ये गाना वाकई आपको भी एक बार जरूर सुननी चाहिए। आपको बता दें कि बेगम जान 14 अप्रेल को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











