प्रणब दा ने की कुमार शानू की नई एल्बम लांच

इस एल्बम का लांच करते समय प्रणब दा ने बताया कि वो भी कुमार शानू की आवाज़ के फैन हैं। प्रणब दा ने संगीत के प्रति अपने शौक को जाहिर करते हुए कहा कि संगीत किसी भी संस्कृति या धर्म से परे है।
अपने एल्बम के बारे में बताते हुए कहा कुमार शानू ने कहा कि इस एल्बम में 7 गाने हैं और ये सातों गाने एक दूसरे से अलग हैं। इन गानों में रोमांटिक, सूफी और टपोरी टाइप के गाने हैं। शानू ने इन सभी गानों में से अपने दिल के सबसे करीब 'रब से भी ज्यादा रब की कसम' बताया।
शानू ने ये भी कहा कि इस साल के अन्त तक वो अपने तीन और एल्बम लेकर आएंगे। साथ ही फिल्मों में राउडी राठौर की तरह ही हिट गाने भी देते रहेंगे।
मशहूर गज़ल गायक और निर्देशक जगजीत सिंह ने पहली बार 1987 में फिल्म आंधियां में कुमार शानू को गाने का मौका दिया था उसके बाद कल्याणजी-आन्नदजी की फिल्म जादूगर में कुमार शानू को अमिताभ बच्चन के लिए गाने का मौका मिला। आशिकी फिल्म के सुपरहिट गानों में अपनी आवाज़ देने के बाद कुमार शानू ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और संगीत की दुनिया में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया।
कुमार शानू ने अब तक के अपने संगीत के सफर में बेस्ट प्लेबैक सिंगर के लिए कई बार फिल्मफेयर अवार्ड जीते। शानू के नाम अब तक के कई कभी न भूल सकने वाले नग्में हैं। हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म राउडी राठौर का गाना छम्मक छल्लो छेल छबीली जो कि काफी लोकप्रिय हो रहा है कुमार सानू के द्वारा ही गाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











