पाक गायकों को भी न मिले तवज्जो: केली

अपनी पहली एलबम 'केली' के टाइटल सोंग 'दारू' को लेकर सुर्खियां बटोर चुकी केली सिंह गांव खैरेकां स्थित अरोड़ा फार्म में पत्रकारों से रूबरू हो रही थीं। वे शनिवार को रोटरी क्लब सिरसा मिड सिटी और वर्सेटाइल इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में किए जाने वाले म्यूजिक इवेंट के सिलसिले में सिरसा आई थीं। उनके साथ क्लब के संरक्षक संजय अरोड़ा और कंपनी के प्रबंध निदेशक दीपक अरोड़ा भी थे।
प्रसिद्ध पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और मिका के साथ कई शो कर चुकी केली सिंह ने कहा कि हर वक्त बदलाव होता रहता है। आज गायकी में भी बहुत कुछ बदलाव आया है। पंजाबी गायकी जगत में आ रहे नए गायकों के संदर्भ में सिंह ने कहा कि प्रतिस्पर्धा होना अच्छी बात है मगर प्रतिस्पर्धा स्वस्थ होनी चाहिए। जो लोग सीख कर आ रहे हैं और निरंतर रियाज करते रहते हैं, उनके साथ प्रतिस्पर्धा में काम करने में आनंद भी आता है।
उन्होंने कहा कि फिलहाल वे टी सीरिज कंपनी के साथ तीन वर्ष के अनुबंध में हैं और आने वाले समय में वह संगीत पर ही फोकस रखेंगी। प्लेबैक सिंगिंग के कम हो रहे चलन को लेकर केली ने कहा कि रोजाना नए वीडियो एलबम आ रहे हैं। नए मंचों से सिंगर को नई पहचान मिल रही है। यह एक सकारात्मक संकेत है।
संगीत में बढ़ रहे रिमिक्स और हिप-हॉप के प्रचलन पर उन्होंने दोहराया कि रिमिक्स गाने लोगों को खासतौर से युवाओं को अधिक पसंद आ रहे हैं। जो चीज लोगों को पसंद आती है, उसे ही गाया जाना वह सही मानती हैं। रिमिक्स गाने ज्यादातर युवाओं की पहली पसंद बन गए हैं। यही वजह है कि इन दिनों रिमिक्स गानों की एलबम भी ज्यादा प्रचलन में आ गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











