पॉप संगीत को समीक्षा की जरूरत : शिबानी

शिबानी ने पॉप संगीत की दुनिया को एक नया एलबम 'माई फ्री स्प्रिट' दिया है। उन्होंने कहा कि वह आशा करती हैं कि उनका नया एलबम लोगों को पसंद आएगा। फिलहाल 'ऑल इंडिया टॉप पॉप चार्ट' में यह एलबम सबसे ऊपर है। शिबानी ने कहा, "मैं काफी उत्साहित हूं। मुझे काफी खुशी मिलती है जब मेरे एलबम को लोग इतना पसंद करते हैं। मैं हर उम्र के लोगों के लिए संगीत तैयार करती हूं।" उन्होंने संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों से अपील की कि वे पॉप संगीत को एक नया रूप देने के लिए आगे आएं।
पॉप संगीत पॉप सिंगर म्यूजिक एल्बम शिबानी कश्यप संगीत music music album pop music pop singer shibani kashyap


Click it and Unblock the Notifications