तेरी मेरी राह- संगीत की नई खोज

एल्बम की लॉन्चिंग के दौरान कन्नड़ फिल्म निर्माता प्रशांत, फिल्म अभिनेता तरुण, इंद्रजीत लंकेश और गुरु किरन समेत कई लोग उपस्थित हुए। तेरी मेरी राह की खासियत यह है कि यह एक थीम पर आधारित है। इसके सभी गीत उन लड़कियों की एक यात्रा पर आधारित हैं, जिन्हें राह चलते दो अजनबी मिल जाते हैं। वो उनसे काफी आकर्षित होती हैं। दोनो ही एक दूसरे से प्रेम का इजहार करने में झिझकते हैं, लेकिन अंत में लड़की ही हिम्मत करके अपने प्यार का इजहार कर देती है। अंत में दोनों मिल जाते हैं और उनका जीवन शानदार तरीके से आगे बढ़ जाता है।
इसमें 9 गीत इस प्रकार हैं-
1. तेरी मेरी राह - क्लासिकल फ्यजन
2. दो अंजाने - रोमांटिक मैलोडी
3. तू ना जाने - बोसानोवा स्टाइल
4. तेरे बिना - सूदिंग बैलेड
5. तूही तूही '- मिस्र की शैली में
6. आओ ना आओ ना - डैंसी ग्रूवी
7. देखो मैं चल पड़ी - फंक म्यूजिक
8. जहां मैं चली - पैप्पी म्यूजिक
9. तेरी मेरी - अनप्लग्ड
विजया शंकर का परिचय- विजया शंकर शास्त्रीय संगीत की गायिका हैं, जिन्होंने वेस्टर्न में ट्रेनिंग ले रखी है। उन्होंने 5 साल की उम्र से कोलकाता में संगीत की शिक्षा ली और फिर वो नई दिल्ली आ गईं। यहां दिल्ली विश्वविद्यालय ने उन्हें संगीत शिरोमणि का खिताब दिया। वर्तमान में वो श्री लालगुड़ी जीआर कृष्णन से संगीत सीख रही हैं। विजया 14 में से 8 भारतीय भाषाएं बोल सकती हैं। इसके अलावा नेपाली, सिन्हालीज़ भी उन्हें आती है। वो सभी भारतीय भाषाओं में गीत गा सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











