'जेथ्रो टुल' के साथ से रोमांचित अनुष्का

By Super

प्रसिद्ध सितार वादक रविशंकर की पुत्री और संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बना चुकीं सितार वादक अनुष्का शंकर का कहना है कि रॉक बैंड 'जेथ्रो टुल' के साथ प्रस्तावित श्रृंखलाबद्ध संगीत कार्यक्रम को लेकर वे बेहद रोमांचित हैं।

अनुष्का का कहना है कि इस संगीत कार्यक्रम के माध्यम से परस्पर सांस्कृतिक संबंध कायम करने के लिए उनके प्रशंसक उनकी सराहना कर रहे हैं। प्रस्तावित संगीत कार्यक्रम 27 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरू, मुंबई और दिल्ली में प्रस्तुत किए जाएंगे।

अनुष्का ने बताया, "मुझे पहली बार 'जेथ्रो टुल' रॉक बैंड के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत करने का अवसर मिला है। इससे मैं काफी उत्साहित हूं। बैंड के इयान एंडरसन एक भले इंसान के साथ बेहतरीन संगीतकार हैं। मैं भविष्य में भी उनके साथ काम करने को तत्पर हूं।" जेथ्रो टुल के साथ अनुष्का का यह पहला दौरा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X