..................... Only right melody, punch can make songs hit: Anand Raj Anand | सही धुन, राग से सफल गाना बनता है : आनंद - Hindi Filmibeat

सही धुन, राग से सफल गाना बनता है : आनंद

Anand Raj Anand
बॉलीवुड में 'जलेबी बाई', 'गणपत' और 'इश्क समंदर' जैसे सफल गाने देने वाले संगीतकार और निर्देशक आनंद राज आनंद का मानना है कि अगर गाने में राग और धुन सही नहीं है, तो कोई भी गाने को सफल नहीं करा सकता है।

आनंद ने कहा, "मैंने अभिनेताओं के हाव भाव को ध्यान से देखा है और अक्षय कुमार, सलमान खान जैसे अभिनेताओं के लिए गाना बनाया भी है।"

इस समय आनंद ने जल्द आने वाली फिल्म 'शूटआउट एट वाडला' के गाने 'लैला' को बनाया है, जिसमें मशहूर पोर्न स्टार सनी लियोन ने अपना किरदार निभाया है। यह गाना रिलीज भी हो चुका है।

आनंद ने आईएएनएस से कहा, "अगर गाने के राग और धुन सही नहीं है, तो इसे कोई बड़ा अभिनेता भी सफल नहीं करा सकता है। अगर एक अभिनेत्री अच्छी प्रस्तुति देती है और वह पर्दे पर सफल हो जाती है, तो वह निश्चित रूप से फिल्म के साथ जुड़ी रहती है।"

उन्होंने कहा, "मैं समझता हूं कि गाने सिर्फ दो प्रकार के होते हैं। पहले वे गाने जिन्हें सुनने के लिए दर्शक सिनेमाघरों में आते हैं, दूसरे वे जिन्हें सुनकर दर्शक सिनेमाघरों से बाहर जाते हैं।"

वर्ष 1996 में बनी सफल फिल्म 'मासूम' में 'छोटा बच्चा जान के हमसे ना टकराना' जैसे गीत से अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाले 49 वर्षीय आनंद ने अन्य संगीतकारों जैसे किसी बड़े नाम के साथ काम नहीं किया है।

उन्होंने कहा, "मेरी पहली फिल्म नए कलाकारों के साथ थी। भगवान की कृपा से इसने रजत जयंती मनाई है, लेकिन वास्तव में अगर मणिरत्नम की फिल्म 'रोजा' में ए.आर.रहमान को मिले अवसर की तरह आप भी किसी बड़े बैनर के तले अपनी शुरुआत करते हैं, तो इससे फर्क पड़ता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X