ओके जानू का 'कारा फनकारा' आउट..श्रद्धा-आदित्य की फिर दिखी शानदार केमिस्ट्री
ओके जानू का कारा फनकारा गाना आउट हो चुका है। आप भी सुनिए फिल्म का गाना।
ओके जानू रिलीज होने में अब बस कुछ समय ही रह गया है और फिल्म का आज एक और बहुत ही प्यारा गाना रिलीज हुआ है। ओके जानू का ये नया गाना कारा फनकारा सुनकर आप भी बस खुश हो जाएंगे। आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर पर फिल्माया गए इस गाने में दोनों की लाजवाब केमेस्ट्री दिख रही है।
इस गाने में भी दोनों के इस रिश्ते की एक झलक देखने को मिलेगी। गाने को शाशा तिरुपति, आशिमा महाजन, परोमा दासगुप्ता ने मिलकर गाया है। वहीं गाने का रैप कैली, हर्द कौर और एडीके ने मिलकर गाया है। फिल्म का म्यूजिक ए.आर.रहमान ने दिया है। अभी तक रिलीज हुआ हर गाना दर्शकों को पसंद आया है। अब यह गाना रिलीज किया गया है।
शाद अली के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 13 जनवरी 2017 को रिलीज होने वाली है। फिलहाल इस फिल्म का प्रमोशन जोरों से चल रहा है। फिल्मा का हम्मा हम्मा पहले ही लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ चुका है और पूरी उम्मीद है कि फिल्म भी अच्छी खासी कमाई कर ले जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications











