कैलाश खेर पिता बने
सूफी गायिकी से लोगों के दिलों पर राज करने वाले मशहूर गायक कैलाश खेर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी शीतल ने लीलावती अस्पताल में पहले बच्चे को जन्म दिया।
इस मौके पर खेर ने कहा "मैं इस अनुभव को व्यक्त नहीं कर सकता। यह बहुत ही अनूठा अनुभव है।" खेर इसी साल 14 फरवरी को शीतल के साथ विवाह के बंधन में बंधे थे।
'अल्लाह के बंदे', 'ये रब्बा' और 'तू जाने ना' जैसे गाने गा कर लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले खेर ने अभी अपने बेटे का नाम नहीं सोचा है। खेर ने कहा, "मेरे पिता बहुत बड़े पंडित है। हम उनके साथ बैठ कर बेटे का नाम तय करेंगे।"
इंडो एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications