नया म्यूजिक एल्बम 'श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी'
'श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी'
संगीत: वीकोन म्यूजिक
मूल्य: 125 रुपए
वीकोन म्यूजिक ने पिछले दिनों भगवान राधा कृष्ण के भजनों का नया एलबम 'श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी' रिलीज़ किया है । 2 सीडी के इस पैक में कुल 17 भजन हैं। इन सभी भजनों को जाने माने संगीतकार रविंदर जैन ने गाया है।
रविंदर जैन के अलावा इस पैक में गायिका कविता कृष्णमूर्ति, साधना सरगम, अनूप जलोटा, बाली ब्रह्मभट्ट व साथियों ने भजन गाये हैं। सीडी का सबसे पहला भजन रविंदर जैन की आवाज में 'राधे कृष्ण राधे कृष्ण' बहुत ही मनोहारी है। इसके बाद एक से बढ़ कर एक भजन हैं।
भजनों को सुन कर निश्चित रूप से श्रोताओ को सुकून मिलेगा। दूसरी सीडी में श्री कृष्ण गोविन्द 'हरे मुरारी' आदि भजन हैं और सभी भजन सुनने में अच्छे हैं। राधा कृष्ण के भजनों का यह संग्रहनीय एलबम है।
More from Filmibeat
भजन म्यूजिक एल्बम म्यूजिक कंपनी रविंदर जैन संगीत सिंगर bhajan music music album music company ravinder jain singer


Click it and Unblock the Notifications












