दिल्ली की सर्दी के बाद अब दिल्ली की बिल्ली

राजगुरु स्टूडियोज के बैनर तले रमेश अग्रवाल और तरुण अग्रवाल द्वारा निर्मित फिल्म 'मैड हाउस वी कॉल ईट साडा अड्डा' की शूटिंग पिछले दिनों नोएडा के क्वांटम पब में की गयी। यही पर ये आयटम नम्बर भी शूट किया गया । आठ करोड़ के बजट वाली यह फिल्म छोटे शहर के रहने वाले छह लड़कों की कहानी है, जो नौकरी की तलाश में दिल्ली शहर आते हैं।
फिल्म में नये चेहरे हैं, जिसमें अनुपम खेर एक्टिंग अकादमी से ट्रेनिंग लेने वाले कारन शर्मा, जीटीवी पर प्रसारित हुए इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार की खोज के दूसरे रनर अप भौमिक संपत, कुनाल पंथ, रोहिन रोबेर्ट, रोहित अरोड़ा, परिमल आलोक, कादंबरी जेठवानी, शौर्य चौहान शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











