नेहा की सेक्सी आवाज के कायल हुए शाहरूख, सुने शाहरूख खान एंथम

neha kakkar
लोग कहते हैं कि अभिनेता शाहरुख खान की उम्र हो गई है लेकिन ऐसा नहीं हैं। शाहरूख आज भी कई जवां लड़कियों के दिलों की धडकन हैं और यह बात साबित कर दी है गायिक नेहा कक्कड़ ने अपने गीत 'शाहरुख खान' को गाकर।

टोनी कक्कड़ द्वारा लिखे और संगीतबद्ध किये गए इस गीत की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चार ही दिन में यू ट्यूब में इसे 1 लाख 60 हज़ार दर्शकों ने देखा। यही है शाहरूख खान एंथम, सेक्सी गर्ल नेहा की आवाज में सुने और लें मजे

नेहा की बेहद सेक्सी आवाज में गाये इस गीत को सुनकर खुद शाहरुख भी शरमा गये और उन्होंने ट्वीट भी किया कि 'नेहा की आवाज बहुत ही प्यारी है और उसने बहुत ही मीठी आवाज में गीत को गाया है'। शाहरुख खान के फैन्स ने तो इस गीत को 'शाहरुख खान ऐन्थेम' का नाम भी दे दिया है।

यह गाना इतना पॉपुलर हो चला है कि श्रोता इसे अब अलग-अलग भाषाओ में भी सुनना चाहते हैं। तो हो सकता है कि जल्दी ही नेहा कक्कड़ की मधुर आवाज में उन्हें अलग-अलग भाषाओ में यह गीत सुनने को मिलें।

नेहा से पूछने पर कि क्या उनको पता था कि उनका गाया यह गीत इतना हिट होगा ? उन्होंने कहा, 'नहीं, बिलकुल नहीं मैं तो शाहरुख खान की दीवानी हूं मेरे प्रिय अभिनेता हैं शाहरुख, तो मैंने सोचा कि क्यों न कुछ उनके लिए भी गाऊं।

मैंने अपने भाई टोनी से इस बारे में बात की, उन्होंने इस गीत के बोल लिखे और संगीत भी तैयार किया है। मैं बहुत ही खुश हूं कि शाहरुख ने मेरे गाने को नोटिस किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X