शाहरुख के लिए गाना मेरी ख्वाहिश: अभिजीत

By Neha Nautiyal

Abhijeet Sawant
नई दिल्ली। पांच साल पहले 'इंडियन आइडल' बनने की अपनी एक ख्वाहिश पूरी कर चुके अभिजीत सावंत की एक ख्वाहिश अब भी बाकी है और वो ये कि अभिजीत बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के लिए गाना चाहते हैं।

शाहरुख के लिए गाने की ख्वाहिश

अभिजीत का कहना है, "मेरा हमेशा से शाहरुख के लिए गाने का सपना रहा है लेकिन अब तक मुझे इस तरह का कोई अवसर या प्रस्ताव नहीं मिला है। उम्मीद करता हूं कि जल्दी ही मुझे इसका अवसर मिलेगा।" भले ही अभिजीत को शाहरुख के लिए गाने का अवसर नहीं मिला है लेकिन उन्होंने 2005 में 'इंडियल आइडल' बनने के बाद उन्होंने फिल्मों में भी गीत गाए हैं और अपनी एलबम भी निकाली हैं।

अभिजीत के गीत 'आशिक बनाया आपने', 'मर जावां मिट जावां', 'एक शक्स', 'माही माही माहिया' और उनकी पहली एलबम 'जुनून' का गीत 'तेरे बिना' काफी लोकप्रिय हुए हैं। अभिजीत फिल्म 'मुंबई डॉट कॉम' में गीत गा चुके हैं। उन्होंने पिछले साल फिल्म 'लॉटरी' में भी अपना भाग्य आजमाया था लेकिन इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर लॉटरी नहीं लग सकी।

इंडियन आयडल के प्रस्तोता

अब अभिजीत 'इंडियन आइडल' के पांचवे संस्करण का प्रस्तुतिकरण कर रहे हैं। वह कहते हैं कि इस प्रतिभा खोज शो की मेजबानी कर उन्हें वे दिन याद आते हैं, जब वह खुद इसमें एक प्रतियोगी थे। उन्हें एक मराठी फिल्म में अभिनय का भी अवसर मिला है।

अभिजीत कहते हैं, "मुझे एक मराठी फिल्म का प्रस्ताव मिला है। अगस्त तक पटकथा तैयार हो जाएगी। मैं एक महाराष्ट्रीयन हूं और अपनी मातृभाषा में एक फिल्म करने में मुझे खुशी होगी। यह फिल्म एक ऐसे लड़के की कहानी है जो अंग्रेजी नहीं जानता और यह उसकी बहुत बड़ी कमजोरी बन जाती है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X