नए गानों से परहेज़ नहीं: उर्वशी शर्मा

By Super

इन दिनों सबसे ज़्यादा कौन से गाने सुन रही हैं ?
अभी अब्बास मस्तान की एक फिल्म आ रही है 'रेस". उसमें आतिफ असलम का एक गीत है 'पहली नज़र". मेरी गाडी में हमेशा यही गीत बजता रहता है सो इन दिनों सबसे ज़्यादा मैं यही गीत सुन रही हूं. इस गाने की खासियत यह है कि इसमें जितना दर्द है उतना ही प्यार भी है.

आपके अनुसार पिछली रिलीज़ फिल्मों में किस फिल्म का संगीत सबसे बेहतरीन था ?

मेरी फिल्म 'नकाब" के बाद मुझे 'जब वी मेट" के गाने और संगीत दोनों बहुत अच्छे लगे. अभी फिलहाल की बात करें तो मैं 'रेस" का ज़िक्र करना चाहूंगी.

आपको ओरिजिनल पसंद है या रिमिक्स ?

मुझे ओरिजिनल गाने ही पसंद है क्योंकि ओरिजिनल में जो बात है वह किसी में नहीं है.

आपके पांच ऑल टाइम गाने कौन से हैं ?

मुझे 'नकाब" का 'एक दिन तेरी राहों में", 'कुदरत" का किशोर कुमार का गाया गीत 'हमें तुमसे प्यार कितना", 'ज़हरीला इंसान" का 'ओह हंसिनी", कुमार सानू का एक अल्बम आया था 'तेरा मेरा प्यार" उसका एक खूबसूरत गाना था. साथ ही फिल्म 'फिर तेरी कहानी याद आई" का 'तेरे दर पर सनम चले आए". मैं किशोर कुमार की हार्ड कोर फैन हों सो रोमांटिक गानों से ज़्यादा दुखी गाने पसंद है.

आपका पसंदीदा ऑल टाइम फेवरिट रोमांटिक गाना ?

मुझे किशोर कुमार के सारे गाने बहुत पसंद है सो उनके दुखी गानों के साथ साथ रोमांटिक गाने भी पसंद हैं. उन्होंने कई खूबसूरत रोमांटिक गाने गाए हैं सो किसी एक का नाम लेना अन्य गीतों के साथ नाइंसाफी होगी.

आपके अनुसार आज का संगीत, पूराने संगीत से अच्छा है उसके बराबर है या उससे काफी नीचे हैं ?

देखिए मुझे पूराने गाने पसंद है मगर ऐसा नहीं है कि मुझे नए गानों से परहेज़ है. वह गाने भी अच्छे थे और यह गाने भी अच्छे हैं. जहां तक मेरी पसंद की बात है मुझे दोनों दौर का संगीत अच्छा लगता है.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X