सोनू का टाइम मैनेजमेंट

By Super

“मैं चीज़ों से अधिक समय की कद्र करता हूं. एक कलाकार होने के नाते समय मेरे लिए बहुत मायने रखता है. मैं समझता हूं यदि आप समय की उपेक्षा करेंगे तो समय आपकी उपेक्षा करेगा. मुझे याद है एक बार मेरे दोस्त ने मुझे यह सलाह दी थी कि मैं कहीं भी देर से जाया करूं इससे लोगों को मेरा महत्व पता चलेगा. मुझे लगता है इस इंडस्ट्री में आपके समय का महत्व तब होता है जब तक कि आप अमिताभ बच्चन के स्तर पर ना पहुंच जाओ. “ यह कहना है बॉलीवुड के नामी गायक सोनू निगम का, जिन्होंने समय पर यह व्याख्यान दिया है.

पिछले दिनों अपनी व्यस्तता से जूंझने के बावजूद सोनू ने हाल ही मे रिलीज़ किए म्यूज़िक एल्बम 'क्लासिकल माइल्ड" के सन्दर्भ में शाम सात बजे मीडिया से रुबरु होने का समय रखा था मगर अफसोस अपनी व्यस्तता का प्रमाण देते हुए वह नियत समय से करीब दो घंटा, पैंतालिस मिनट देर से पहुंचे. तब तक अधिकतर मीडिया दूसरे कार्यक्रम का रुख कर चुकी थी और जो थे वह इस बात की टोह लेना चाहते थे कि आखिर समय पर दिए अपने व्याख्यान पर खरे उतरते हुए सोनू कितनी देर से आते हैं.

खैर आने के बाद जब हमनें उनसे देरी का कारण पूछा तो वह अपने सम्पर्क अधिकारी पर लाल पीले होते हुए बोले कि यशराज में उनके गाने की रिकॉर्डिग चल रही थी और उन्हें इस बात का ज़रा भी अंदाज़ा नहीं था कि मीडिया के लोग उन्हीं के स्टूडियो में उनका इंतज़ार कर रहे हैं. यही नहीं अपने सम्पर्क अधिकारी को यह कहते हुए भी उन्होंने फटकार लगाई कि उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं कि कोई उनका इंतज़ार करें.

सोनू के जताने का यह अंदाज़ हमें अच्छा लगा कि उन्हें अपने कहे को साबित करना बहुत अच्छी तरह आता है मगर वह शायद यह नहीं जानते हैं कि मीडिया इस बात से पूरी तरह से वाकिफ है कि सम्पर्क अधिकारी कलाकार की अच्छी छवि बनाने के लिए होते हैं ना कि उनकी छवि को धूमिल करने के लिए. साथ ही हमें यह भी लगने लगा है कि अब वाकई सोनू अपने उस मित्र की बात पर अमल करने लगे हैं और देर से पहुंचकर अपने महत्व को दर्शाना चाहते हैं मगर बेहतर होगा कि वह अपनी ही बात पर टिके रहें और समझ लें कि 'यदि आज वह समय की उपेक्षा करेंगे तो कल समय उनकी उपेक्षा करेगा".

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X