मच्छी करी और चावल पसंद: श्रेया

आपका पसंदीदा इत्र?
बहुत से हैं, लेकिन मैं ज्यादातर डेविड उपयोग करती हूं।
आपकी पसंदीदा कार?
कार का शौक नही है। लेकिन इस साल के अंत तक मैं कायन ले लूंगी।
आप बाहर कहां खाना पसंद करती हैं?
मैं बाहर बहुत कम ही जाती हूं। वाशी में सेलेब मेरा पसंदीदा है। इसे छोटू सिंह चलाते हैं। यहां केवल स्वादिष्ट खाना ही नही, बल्कि संगीत का आनंद भी लिया जा सकता है।
आपका पसंदीदा व्यंजन क्या है?
मैं एक बंगाली हूं, इसलिए मुझे मच्छी करी और चावल पसंद है, जिसे मेरी मां बनाती है। मुझे अच्छा खाना बनाना नहीं आता है।
आपके स्वस्थ रहने के क्या नुस्खे हैं?
मुझे इसके लिए समय नहीं मिलता है। मैं पहले योग किया करती थी।
छुट्टियों में कहां जाना पसंद करती हैं?
मेरे पास छुट्टी के लिए समय नहीं रहता है। लेकिन मैंने हाल ही में दो चार दिन मारिशस में बिताये।
आपका पसंदीदा अभिनेता?
गुरु दत्त।
पसंदीदा अभिनेत्री?
माधुरी दीक्षित।


Click it and Unblock the Notifications











