रीतू कुमार का बेटा संगीत की दुनिया में

By Super

जानी-मानी फैशन डिजाइनर रीतू कुमार के बेटे अमरीश कुमार ने अपने एलबम 'मम्मी डैडी रिकॉर्डस' के जरिए संगीत की दुनिया में कदम रखा है।

अमरीश ने कहा, "पिछले दो साल से भी अधिक समय से मैं इस एलबम पर काम कर रहा था। मैंने एक अन्य एलबम 'जिंदगी' का एक गीत भी लिखा है।"

अमरीश मानते हैं कि उनका एलबम किसी खास वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार नहीं किया गया है, फिर भी युवा विशेष रूप से इससे प्रभावित होंगे।

बुधवार को रिलीज किए गए इस एलबम में ईस्ट इंडिया कंपनी, रसिया व जलेबी कार्टेल, मिडीवल पंडीत्ज और परिक्रमा जैसे बैंडों ने भी मदद की है।

चार साल की उम्र से ही गिटार बजा रहे 30 वर्षीय अमरीश ने कहीं से भी इसका प्रशिक्षण नहीं लिया है। इससे पहले वे मां के साथ परिधान डिजाइन करते रहे हैं और आगे भी करते रहना चाहते हैं। आज भी फैशन डिजाइनिंग को वे पहला स्थान देते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X