..................... Music review of Aamir-starrer 3 Idiots | थ्री ईडियट्स का सिचुएशनल म्यूजिक - Hindi Filmibeat

थ्री ईडियट्स का सिचुएशनल म्यूजिक

By Staff

आमिर खान 'थ्री ईडियट्स' में पूरी तरह व्यस्त हैं। इस फिल्म के चर्चे पहले तो इस बात को लेकर थे कि ये चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित है। अब ये फिल्म इस बात को लेकर सुर्खियों में है कि इसमें आमिर, करीना का एक हॉट रेनी सांग है। आगे ये मूवी अपने संगीत की वजह से मीडिया में छाने वाली है।

मूवी का संगीत हाल ही में मूवी के ऑफीशियल पोर्टल पर ऑनलाइन लांच हुआ है। आमिर का अंदाज हमेशा दूसरों से कुछ हट कर होता है। उनका ये अंदाज उनके हर काम में दिखायी देता है वरना किसी मूवी का संगीत ऑनलाइन लांच होना बॉलीवुड के लिए नया है।

थ्री ईडियट्स का ज्यादातर गाने काफी सिचुएशनल हैं। शान्तनु मोएत्रा और स्वानंद किरकिरे की टीम ने साउंडट्रैक के मामले में अपना बेस्ट दिया है।

'आल इज्ज' इस मूवी का बेहतरीन गीत है। ये एक थीम सांग है। इस गीत को सोनू निगम ने गाया है। गीत का पिक्चराइजेशन उम्दा है। 'जूबी-डूबी', आमिर-करीना का चर्चित रेनी सांग है। जिसे सोनू निगम और श्रेया घोषाल ने गाया है। ये गीत दर्शकों की जबान पर चढ़ने वाला गीत है।

'बहती हवा' फिल्म का अगला गीत है। ये गीत शान ने गाया है। इसे सिचुएशनल सांग की श्रेणी में खूबसूरत गीतों में रखा जा सकता है। इसी गीत की पंक्ति में रखा जा सकता है गीत 'जाने नहीं देंगे को'। इसे भी सोनू निगम ने गया है। ये गीत बहती हवा की अगली कड़ी जैसा है।

'गिव मी सम सनशाइन' इस फिल्म का ऐसा गीत है जिसमे युवकों के ऊपर दबाव को दिखाया गया है। इस गाने को शरमन जोशी ने गाया है।

इन गानों के साथ थ्री ईडियट्स बॉक्स ऑफिस पर क्या जादू चलाने वाली है, इसका इंतजार हम सबको है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X