..................... Rehman is going to open Sangeet Academy in Kolkata | कोलकाता में संगीत अकादमी खोलेंगे रहमान - Hindi Filmibeat

कोलकाता में संगीत अकादमी खोलेंगे रहमान

By Super

चेन्नई में पाश्चात्य संगीत अकादमी की स्थापना के बाद संगीतकार ए.आर. रहमान कोलकाता में दूसरी अकादमी स्थापित करने की योजना बना रहे हैं।
रहमान ने बताया, "देश में संगीतकारों को पाश्चात्य शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण देने के लिए चेन्नई में पहली संगीत अकादमी जून में शुरू हो जाएगी। दूसरी अकादमी शीघ्र ही कोलकाता में आरंभ की जाएगी।"

रहमान ने कहा कि मंगल पांडे के लिए संगीत रचना के समय वह बंगाल के परंपरागत 'बाउल संगीत' से काफी प्रभावित हुए थे।

रहमान ने बताया कि 'वंदे मातरम' के करीब 10 साल बाद वह नए संगीत एलबम की योजना बना रहे हैं।

कोलकाता में गुरुवार को टेलीविजन रियलटी शो 'एयरटेल बैंडवैगन' के लिए शूटिंग में भाग लेने कोलकाता आए रहमान का उद्देश्य म्यूजिक बैंडों को प्रोत्साहित करना है।

रहमान की योजना इस वर्ष के अंत में कोलकाता मे एक भव्य संगीत कार्यक्रम का आयोजन करने की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X