मुझे ओरिजिनल पसंद है: निखिल द्विवेदी
इन दिनों आपके आइ पॉड में क्या बज रहा है ?
मैं रॉक म्यूज़िक का शौकीन हूं इसलिए वही सुन रहा हूं. इसके अलावा मुझे आर. डी. बर्मन का संगीत बहुत पसंद है सो उनके कुछ गीत भी इन दिनों सुन रहा हूं.
आपके अनुसार इन दिनों रिलीज़ हुई फिल्में 'तारे ज़मीन पर", 'वेलकम", 'संडे, 'हल्ला बोल", 'माय नेम इज़ एंथोनी गोंसाल्विस" में से किस फिल्म का संगीत सबसे बेहतरीन है ?
मैं अभी तक 'ओम शांती ओम" के गीत ही सुन रहा हूं. मेरे अनुसार इन सभी फिल्मों में 'ओम शांती ओम" के गाने सबसे बेहतरीन है. इस फिल्म का एल्बम अपने आपमें संपूर्ण है. इसके सारे गाने कर्णप्रिय है.
आपके पांच ऑल टाइम फेवरिट गाने कौन से है ?
मुझे 'सत्ते पे सत्ता" का 'दिलबर मेरे", 'कभी हां कभी ना" का 'दीवाना दिल दीवाना", 'राजू बन गया जेंटलमैन" का 'दिल है मेरा दीवाना", माय नेम इज़ एंथोनी गोंसाल्विस" का 'तुम मिले" तथा 'डर" से 'जादू तेरी नज़र" बहुत पसंद है.
किस तरह का संगीत आपको पसंद है और किस तरह का इरिटेट करता है ?
मुझे आर डी बर्मन का संगीत बहुत पसंद है उनके बनाए गए सारे गाने अच्छे लगते हैं. जहां तक ऐसे संगीत की बात है जो इरिटेट करे तो मुझे ऐसे गीत बिल्कुल पसंद नहीं जिसमें सुर ही न हों.
ऐसा संगीत जिसे सुनकर आप नाचने लगें ?
मैं रॉक म्यूज़िक ही सुनता हूं इसलिए मुझे वही पसंद है. हां नाचने को तो नहीं मगर सुनना अच्छा लगता है.
आपका पसंदीदा रोमांटिक गीत ?
एक बार फिर मैं अपनी फिल्म 'माय नेम इज एंथोनी गोंसाल्विस" के गीत 'तुम मिले" का ज़िक्र करना चाहूंगा. इन दिनों वह मेरा सबसे फेवरिट रोमांटिक गाना है.
आपको रिमिक्स पसंद है या ओरिजिनल पसंद ?
मुझे ओरिजिनल पसंद है.
आज का संगीत, पहले के संगीत से बेहतर है, उसके बराबर है या उससे काफी नीचे है ?
मेरे अनुसार कुछ अच्छा है और कुछ तुलनात्मक है. यह तो हमेशा की बात है साठ के दशक में पचास के गाने और सत्तर के दशक में साठ के गानें सराहे जाते थे. संगीत के क्षेत्र में यह प्रतियोगिता हमेशा से रही है. दरअसल कुछ गाने ऐसे होते हैं जो अपना स्तर बरकरार रखते हैं मगर यह हर दशक में होता है. अस्सी के दशक के गानों को काफी सराहा गया था मगर उनमें भी कुछ ऐसे गाने थे जो काफी घटिया थे. फिर नब्बे के दशक में भी यही रहा और आज भी यही हो रहा है.


Click it and Unblock the Notifications