'ओल्ड इज़ गोल्ड' है तो नया भी लाजवाब है

इन दिनों आप सबसे अधिक कौन से गाने सुन रही है ?
इन दिनों मैं सबसे अधिक फिल्म 'खोया खोया चांद" के गाने सुन रही हूं.
इन दिनों जो फिल्में रिलीज़ हुई है उनमें से किस फिल्म का संगीत आपको बेहतरीन लग रहा है?
मुझे 'जोधा अकबर" का संगीत बहुत अच्छा लग रहा है. उसके संगीत के साथ साथ गीत भी काफी कर्णप्रिय हैं.
आप ओरिजिनल पसंद करती हैं या रिमिक्स?
वैसे तो मुझे ओरिजिनल अधिक पसंद है मगर कुछ गाने ऐसे भी है जो रिमिक्स के कारण ही अच्छे लगते हैं. सो कुछ रिमिक्स गाने भी मुझे पसंद है.
आपके पांच ऑल टाइम फेवरिट गाने?
अरे यार यह बता पाना तो बहुत मुश्किल है. इसके लिए मुझे बहुत सोचना पडेगा. फिर भी मैं कोशिश करती हूं. पहला गीत मुझे मेरी पहली फिल्म 'यहां" का 'नाम अदा लिखना", दूसरा गीत फिल्म 'हनीमून ट्रावेल्स प्राइवेट लिमिटेड" का 'प्यार की यह कहानी सुनो", तीसरा गीत फिल्म 'जब वी मेट" का 'सुरमई शाम आती है", चौथा गीत फिल्म 'ओम शांती ओम" का 'आंखों में तेरी" और पांचवा गीत फिल्म 'सांवरिया" का 'जब से तेरे नैना" बहुत पसंद है.
आपका पसंदीदा रोमांटिक गीत कौन सा है?
फिल्म 'किडनैप", जो अभी रिलीज़ नहीं हुई है, का एक रोमांटिक गीत जो मुझे बहुत पसंद है.
आपके अनुसार आज का संगीत पूराने संगीत से बेहतर है, उसके बराबर है या उससे काफी नीचे है?
हर दौर का संगीत अच्छा रहा है. जो पूराना संगीत था वह भी काफी बेहतरीन था. दरअसल हमारी परेशानी यह है कि आज के संगीत के कारण हम पूराने अच्छे संगीत को भूल गए हैं. मगर हां इस बात से भी हम इंकार नहीं कर सकते हैं कि आज का संगीत भी बहुत अच्छा है.
'ओल्ड इज़ गोल्ड" इस कॉंसेप्ट को आप कैसे देखती हैं?
मैं यही कहूंगी कि 'ओल्ड इज़ गोल्ड" है तो नया भी लाजवाब है.


Click it and Unblock the Notifications