'मीत ब्रदर्स' की म्यूजिक कंपनी लांच

By Super

Meet Brothers Music Company Launch
चर्चित पॉप गायक 'मीत ब्रदर्स' के मनमीत और हरमीत सिंह ने अपनी अलग म्यूजिक कंपनी लांच की है। इस 'मीत ब्रदर्स म्यूजिक कंपनी' की शुरुआत उन्होंने दहेज के विरूद्ध आवाज उठाते अपने नए अलबम 'नेहा द रॉकस्टार' से की है।

शुक्रवार को लांच के अवसर पर मनमीत ने कहा, "यह अलबम दहेज के साथ-साथ लड़की के माता-पिता को शादी का सारा खर्च उठाने की परंपरा का भी विरोध करता है।

उन्होंने कहा कि अलबम के जरिए हम यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि लड़कियां परिवार के लिए बोझ नहीं हैं।

'जोगी सिंह बरनाला सिंह', 'ए भाई तूने पप्पी क्यों ली' और 'नखरा नखरा' गानों से चर्चा में आए मीत ब्रदर्स ने अलबम में स्टार प्लस के रियलिटी शो 'जो जीता वही सुपरस्टार' की नेहा कक्कड़ को लिया गया है। उन्हें यकीन है कि नेहा अगली भारतीय 'शकीरा' कहलाएगी।

दोनों भाइयों में से एक कहते हैं, "नेहा गायिका के साथ-साथ एक काबिल डांसर भी हैं। उसमें पॉप स्टार बनने के सभी गुण हैं।"

नेहा के भाई टॉनी के. ने भी लेखक और संगीतकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत इस अलबम से की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X