संगीत है पहला प्यार : अनुष्का
रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी-लेवल 2' का हिस्सा बनीं अनुष्का मनचंदा कहती हैं कि उनका पहला प्यार संगीत ही है।
गायिका ने कहा, "संगीत वास्तव में मेरा पहला प्यार है। इसके अलावा मैं जो भी करती हूं वह केवल मस्ती और मजे के लिए करती हूं। इसीलिए मैंने इस रियलिटी शो में हिस्सा लेना स्वीकार किया लेकिन मैं स्पष्ट रूप से कहूं तो संगीत ही मेरे लिए सब कुछ है।"
इस 24 वर्षीय गायिका ने 'कैश', 'चक दे इंडिया', 'चांदनी चौक टू चायना', 'लक' और 'अलादीन' जैसी फिल्मों में चर्चित गीत गाए हैं।
anushka manchanda अनुष्का मनचंदा खतरों के खिलाड़ी रियलिटी शो संगीत khatron ke khiladi music reality show


Click it and Unblock the Notifications