गायकी में 'एक्स-फैक्टर': जावेद अख्तर

उन्होंने कहा कि जिस तरह हम अपने लुक में एक्स-फैक्टर को अहिमयत देते हैं। उसी तरह हमें अपनी गायकी में एक्स-फैक्टर लाना चाहिए। जावेद अख्तर इंडियन आयडल-4 के ऑडिशन के सिलसिले में शहर में हैं। उन्होंने कहा कि रियलिटी शोज की भीड़ में इंडियन आयडल ने अपनी अलग पहचान बनाई है। इस शो ने देश को बेहतरीन आवाजें दी हैं। इसने देश के छोटे-छोटे शहरों की प्रतिभा को सामने लाया है।
रियलिटी शोज समाप्त होने के बाद ज्यादातर प्रतिभागी गुमनामी में चले जाते हैं। इस पर जावेद का कहना है कि इस शो से निकले प्रतिभागी आज अच्छे पैसे कमा रहे हैं। उन्होंने अभिजीत सावंत, अमित साना और कारुन्य का उदाहरण देते हुए कहा कि इंडियन आयडल से निकले इन प्रतिभागियों के शो के बाद इनका सामाजिक स्तर बढ़ गया है। दुनियाभर के लोग उन्हें जानने लगे हैं। ये कम बड़ी बात नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











