जगजीत सिंह के हृदय का ऑपरेशन

एस्कॉर्टस हृदय संस्थान और शोध केंद्र के सूत्रों के अनुसार इस हफ्ते की शुरुआत में सिने में दर्द की शिकायत पर जगजीत सिंह को अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा, "जगजीत सिंह का ऑपरेशन हो गया और उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।"
अस्पताल के चिकित्सकों ने 66 वर्षीय गजल गायक के स्वास्थ्य के विषय में विस्तृत जानकारी नहीं दी। जगजीत सिंह को पिछले साल अक्टूबर में मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











