'ओल्ड इज़ गोल्ड' बकवास कॉंसेप्ट है

By Super

फैशन की दुनिया से बॉलीवुड में आने वाले बहुत से लोगों में एक नाम डिनो मोरिया का भी है. उनकी पहली फिल्म 'राज़" के बाद अफसोस उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई धमाल नहीं मचा पाई. और जो चली भी हैं उनमें उनका कोई विशेष योगदान नहीं था. फिलहाल बॉलीवुड के नंबर वन हीरो बनने के भ्रम को पूरा न करने वाले डिनो मोरिया फिल्म 'भ्रम" में शीतल मेनन और मिलिंद सोमण के साथ नज़र आने वाले हैं.

इन दिनों सबसे अधिक कौन से गाने सुन रहे हैं ?

जो गाने रेडिओ पर बजते हैं वह सब गीत मैं सुनना पसंद करता हूं.

आपके अनुसार इन दिनों रिलीज़ हुई फिल्मों में किस फिल्म का संगीत सबसे बेहतरीन हैं ?

मैंने बहुत दिनों से टेलीविजन नहीं देखा सो यह बताना बहुत मुश्किल है कि किस फिल्म का संगीत सबसे बेहतरीन है. पिछली फिल्मों में अंतिम फिल्म 'भूलभुलैया" का गीत 'हरे राम हरे राम" मुझे बहुत अच्छा लगा था. मेरे अनुसार उस फिल्म का संगीत बहुत अच्छा है.

आपके पांच ऑल टाइम फेवरिट गाने कौन से हैं ?

अरे मेरे सौ गीत ऑल टाइम फेवरिट है उनमें से सिर्फ पांच गाने बताना बाकि के गानों के साथ नाइंसाफी होगी. मगर फिर भी कोशिश करता हूं. पहला गाना फिल्म 'प्यार में कभी कभी" का 'मुसु मुसु हासी", 'राज़" से 'आपके प्यार में" और 'तुम अगर सामने", 'गुनाह" से 'जब दिल चुराया", 'अलबेला" से "कहो तो ज़रा झूम लूं".

फेवरिट रोमांटिक गीत ?

'प्यार में कभी कभी" का 'वो पहली बार जब हम मिलें".

रिमिक्स पसंद करते हैं या ओरिजिनल ?

ओरिजिनल.

आपके अनुसार आज का संगीत पूराने संगीत से बेहतर है, उसके बराबर है या उससे काफी नीचे है ?

देखिए पूराने संगीत और आज के संगीत में काफी अंतर है. वह भी अच्छा था और यह भी अच्छा है. जहां तक मेरी पसंद की बात है मुझे पूराने गीतों में मोहम्मद रफी के गीत बहुत पसंद है.

'ओल्ड इज़ गोल्ड" इस कॉंसेप्ट को आप कैसे देखते हैं ?

मेरे लिए यह बकवास कॉंसेप्ट है. यह अक्सर सच नहीं होता है.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X