..................... Bhupinder Mitali together again after 7 years | 7 सालों बाद भूपिंदर और मिताली साथ - Hindi Filmibeat

7 सालों बाद भूपिंदर और मिताली साथ

By Super

गजल सम्राट भूपिंदर और उनकी पत्नी मिताली ने अपने नए अलबम 'चांद परोसा है' के लांच कार्यक्रम में पुणेवासियों को 1970 के दशक की याद दिला दी।
सात साल बाद शुक्रवार को इस अलबम के लांचिंग कार्यक्रम के दौरान भूपिंदर और मिताली ने कहा, "नई पीढ़ी के लेखक योग्य हैं इसलिए जल्दी ही हम उनके गीतों को लेकर कई और अलबम भी लाएंगे।"

अलबम में गुलजार के लिखे गीतों ने पुराने जमाने की याद ताजा कर दी है।

अलबम का एक गीत महान संगीतकार आर. डी. बर्मन को समर्पित किया गया है।

मिताली ने बताया, "बर्मन दा, भूपिंदर और गुलजार बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं। मैंने उन्हें साथ-साथ देखा है। इन दिनों इंडस्ट्री में ऐसी दोस्ती देखने को नहीं मिलती।"

इस अवसर पर भूपिंदर ने श्रोताओं से अनुरोध किया कि अपने पसंदीदा गाने सुनने के लिए वे पाइरेटेड सीडी न खरीदें। दोस्तों को गाने कॉपी करके देने के बजाए उन्हें असली सीडी खरीदने की सलाह देने की बात भी की।

भूपिंदर ने स्पष्ट किया, "इससे हम जैसे कलाकारों का उत्साह बढ़ता है।"

अलबम के प्रमोशन के लिए जल्दी ही वे वडोदरा, बंगलौर और दिल्ली भी पहुंचेंगे।

Read more about: music album
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X