पुराना संगीत दिल के करीब: अनुराग सिन्हा

इन दिनों सबसे अधिक कौन से गाने सुन रहे हैं ?
इन दिनों मैं सबसे अधिक अपनी फिल्म 'ब्लैक एंड व्हाइट" का 'हक अल्लाह" गाना सुन रहा हूं। इसके अलावा कुछ अंग्रेज़ी गाने हैं जो मैं अपने एम पी के माध्यम से सुनता रहता हूं।
आपके अनुसार इन दिनों रिलीज़ हुई फिल्मों में किस फिल्म का संगीत सबसे बेहतरीन हैं ?
इन दिनों रिलीज़ हुई फिल्मों मे पाकिस्तानी फिल्म 'खुदा के लिए" का संगीत मुझे काफी बेहतरीन लग रहा है। हिन्दी फिल्मों में 'रेस" का संगीत भी मुझे काफी अच्छा लग रहा है। विशेष रूप से आतिफ असलम का गाया 'पहली नज़र में" मुझे काफी अच्छा लग रहा है। हालांकि मैंने सुना है कि वह गाना कॉपी है।
आपके पांच ऑल टाइम फेवरिट गाने कौन से हैं ?
पहला गीत फिल्म 'दिल से" का 'सतरंगी", दूसरा गीत फिल्म 'मिनाक्षी" का 'नोरुलल्ला", तीसरा गीत लकि अली के एल्बम का गीत 'नहीं रखता कुछ दिल में रखता हूं ज़ुबां पर", चौथा गीत फिल्म 'नदियां के पार" का 'कौन दिसा में लेके चला रे बटोहिया" और पांचवा गीत फिल्म का 'दिल से" का 'जिया जले" बहुत पसंद है।
फेवरिट रोमांटिक गीत ?
फिल्म 'कभी कभी" का टाइटल सॉग 'कभी कभी मेरे दिल में ख्याल आता है"।
रिमिक्स पसंद करते हैं या ओरिजिनल ?
मुझे रिमिक्स बिल्कुल पसंद नहीं है। मैं ओरिजिनल का कद्रदान हूं।
आपके अनुसार आज का संगीत पूराने संगीत से बेहतर है, उसके बराबर है या उससे काफी नीचे है ?
मुझे ऐसा लगता है समय के अनुसार हर चीज़ बदलती है और इसमें संगीत भी शामिल है। आज का संगीत आज की पीढी के अनुसार बन रही है। मगर यदि आप तुलना करें तो मुझे नए के मुकाबले पूराने संगीत से अधिक प्रेम है।
'ओल्ड इज़ गोल्ड" इस कॉंसेप्ट को आप कैसे देखते हैं ?
ओल्ड हमेशा से बेहतरीन होता है मगर जब आप इस ज़माने की बात करते हैं तो आपको कुछ नया मिलता है जो गोल्ड से भी अच्छा होता है। मगर जहां तक पूराने संगीत से लगाव की बात है वह हमेशा कायम रहेगा। पूराना संगीत हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications











