अनु मलिक और बप्पी लाहिड़ी साथ-साथ
जमाने से चर्चा में रहने वाले अनु मलिक और बप्पी लाहिड़ी अब मिलकर संगीत देने जा रहे हैं. इन दोनों इंडस्ट्री में एक साथ कदम रखा था. करीब तीन दशक बाद इस इंडस्ट्री ने दोनों महारथियों एक फिल्म में साथ संगीत देने का मौका दिया है. 'तेरे संग'फिल्म सतीश कौशिक के निर्देशन में बनाई जा रही है.
सतीश कौशिक बताते हैं कि बप्पी दा 'तेरे संग' का बैक ग्राउंड म्यूजिक दे रहे हैं. बप्पी दा ने अनुपम खेर के साथ बनाई फिल्म 'मैंने गांधी को नहीं मारा' में बहुत अच्छा बैकग्राउंड संगीत दिया है. इसलिए मैं उनसे बैक ग्राउंड संगीत कराना चाहता था। तेरे संग में बप्पी दा गाने नहीं कर रहे हैं, सारे गाने अनु मलिक के हैं.
अनु मलिक बताते हैं कि बप्पी दा इस फिल्म में सिर्फ बैकग्राउंड संगीत दे रहे हैं. तेरे संग के सभी सात गानों की कंपोजिंग और रिकॉर्डिंग मैंने की है. कंपोजिंग बप्पी दा के साथ मिलकर करने का सवाल ही नहीं उठता है. इन दिनों अधिक व्यस्तता के कारण ऐसा हो रहा है कि फिल्म के संगीत निर्देशक बैकग्राउंड म्यूजिक नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए यह काम किसी और संगीत निर्देशक से कराया जा रहा है.
अनु कहते हैं कि गाने हमेशा पहले कंपोज होते हैं, फिर रिकॉर्ड किए जाते हैं. सतीश जी ने मुझसे कहा कि वह मेरे कुछ गानों और बैकग्राउंड म्यूजिक का इस्तेमाल 'तेरे संग' के लिए करेंगे। मैं तैयार हो गया, क्योंकि मैं सतीश जी का बहुत आदर करता हूं. एक बात और है, वह यह कि इस फिल्म के सारे गाने मेरी बेटी अनमोल गा रही है.


Click it and Unblock the Notifications