मसक्‍कली से चर्चित हुए मोहित चौहान

By Super

Singer Mohit Chauhan
संगीत बैंड सिल्‍क रूट के सदस्य रह चुके गायक मोहित चौहान फिल्‍म दिल्‍ली 6 के गाने 'मसक्‍कली' से चर्चा में आ गए है। इस फिल्‍म में अभिषेक बच्‍चन और सोनम कपूर ने मुख्‍य भूमिका निभाई है।

मोहति चौहान को बालीवुड में कामयाबी मिल रही है लेकिन उनका कहना है, ''बॉलीवुड उनका अंतिम पड़ाव नहीं है। हां यह म‍ेरी यात्रा का एक पड़ाव जरूर है। आज मैं फिल्‍मों के लिए गा रहा हूं हो सकता है कि कल कुछ और करू। मैं कही एक स्‍थान पर संतुष्‍ट होकर नही बैठ सकता हूं।''

मोहित ने कहा, "मैं संगीत को आत्मा मानता हूं। मैं कभी नहीं सोचता हूं कि जिस गीत को मुझे आवाज देनी है उसे किसने लिखा है। मैं जब भी गाता हूं तो गीत को अपना बनाने का प्रयास करता हूं। दरअसल, मैं खुद को आजाद रखना चाहता हूं।"

बैंड सिल्‍क रूट के सदस्‍य के रूप में मोहित ने 'डूबा डूबा' गाया था जिसे काफी पसंद किया गया था। उनके लिए संगीत से जुड़ाव आत्‍मा से जुड़ाव है।

मोहित ने रंग दे बसंती फिल्‍म के 'खून चला' गाने से पार्श्‍व गायकी की शुरूआत की थी। इसके बाद फिल्‍म जब वी मेट के गाने 'तुमसे ही' से उनकी प्रसिद्धि और बढ गई।

संगीतकार ए आर रहमान के सा‍थ काम करके मोहित अपने आपको भाग्‍यशाली समझते है। मोहित गायन के साथ गीत लेखन और संगीत देने में भी माहिर है।

मोहित इम्तियाज अली, राजेश रोशन की आने वाली फिल्‍मों में गाने जा रहे है। उनका यह सफर कहां तक जाएगा यह तो वक्‍त ही बताएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X