मेहदी हसन अस्पताल में भर्ती

By Super

Mehdi Hasan
मशहूर पाकिस्‍तानी गजल गायक मेहदी हसन की तबियत अचानक खराब हो जाने के कारण अस्‍पताल में भर्ती किया गया है।

समाचार पत्र 'द न्यूज' के अनुसार हसन को फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत पर कराची के एक निजी अस्‍पताल में गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है। हसन के पुत्र आरिफ मेहदी ने सिंध सरकार से गुजारिश की है कि वह उनके इलाज का खर्च वहन करे।

शहंशाह-ए- गजल की उपाधि से जाने वाले मेंहदी हसन का जन्‍म राजस्‍थान के छोटे से क्‍स्‍बे लुना में सन 1927 में हुआ था। भारत पाक विभाजन के दौरान उनका परिवार पाकिस्‍तान चले गए थे।

हसन की शिक्षा दीक्षा उनके चाचा इस्‍माइल खान के द्धारा हुई हसन ने अपना संगीत करियर रेडियों से शुरू किया था। बाद में उन्‍होंने गजल गायन शुरू कर दिया था। मेहदी हसन ने पाकिस्तानी फिल्मों के लिए अनेक गीत गाए हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X