शादी के बाद जिम्मेदार बने कैलाश खेर
मशहूर गायक कैलाश खेर का कहना है कि शादी ने उन्हें पहले की अपेक्षा अधिक जिम्मेदार बना दिया है। बीती फरवरी में जनसंचार की छात्रा शीतल भान से शादी रचाने वाले खेर (32) कहते हैं कि जीवन के कई दौरों में से एक यह भी है और वह इसका पूरा आनंद उठा रहे हैं।
खेर (32) ने बताया, "शादीशुदा जीवन मुझे बहुत रास आ रही है। मैं बहुत खुश हूं। मैं पहले की तुलना में अधिक जिम्मेदार हुआ हूं क्योंकि मुझे पता रहता है कि मुझे समय पर घर लौटना है। यह उस समय से बिलकुल अलग है जब मैं कुंवारा था। जीवन के हर दौर की तरह मैं इस दौर का भी मजा ले रहा हूं। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications