शादी ने सुकून दिया : अयान अली
युवा संगीतकार अयान अली खान का कहना है कि शादी का अनुभव उनके लिए बेहद सुखद रहा है और उनकी बैचेनी में कम हुई है। उनकी पत्नी नीना शर्मा को उनके संगीत से प्रेम है।
शनिवार को 30 वर्ष के हो गए इस संगीतकार का कहना है कि उन्हें लगता है कि शादी ने उन्हें सुकून दिया है। काम करते समय अभी वह कुछ बैचेन हो जाते हैं लेकिन निजी तौर पर वह बेहद सुकून और शांति महसूस करते हैं। आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा, "मुझे अब किसी भी चीज का दबाव महसूस नहीं होता और मैं समझता हूं कि ऐसा नीना की उपस्थिति की वजह से है।"
पिछले वर्ष 21 फरवरी को ब्याह के बंधन में बंधे अयान, सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान के सुपुत्र हैं। नीमा, हिंदी फिल्म निर्माता रोमेश शर्मा की पुत्री हैं।
अयान कहते हैं, "नीना को अपने जीवन में पाकर मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं। वह मुझे, मेरी जीवन शैली और मेरे परिवार को अच्छी तरह समझती हैं। अपने जीवन में उन्हें पाकर मैं खुद को धन्य समझता हूं।"
अपने जन्मदिन पर भाई अमान के साथ लंदन में एक कार्यक्रम प्रस्तुत करने जा रहे अयान कहते हैं कि "नीमा मेरे संगीत को पसंद करती हैं। उनके पास संगीत की अच्छी समझ है और वह हर तरह का संगीत सुनती हैं।"


Click it and Unblock the Notifications