मन्ना डे ने फाल्के पुरस्कार ग्रहण किया
वरिष्ठ पाश्रर्व गायक मन्ना डे (90) को भारतीय सिनेमा को दिए अपने योगदान के लिए बुधवार को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए यहां आयोजित 55वें समारोह में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया।
मन्ना डे का असली नाम प्रबोध चंद्र डे है। उनका जन्म पहली मई 1919 को पूर्ण चंद्र और महामाया डे के घर हुआ था। वर्ष 1950 से 1970 के दशक के बीच उनका नाम हिंदी सिनेमा के लिए पर्याय बन गया था। उन्होंने 3,500 से भी अधिक गीतों को अपनी आवाज दी है।
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रतिभा पाटिल मन्ना डे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार dadasaheb phalke award manna dey national film awards pratibha patil


Click it and Unblock the Notifications