मन्ना डे को डि लिट् की उपाधि!

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल गोपाल कृण्ण गांधी ने विश्वविद्यालय के 53 नवें वार्षिक दीक्षांत समारोह में 88 वर्षीय मन्ना डे को यह उपाधि प्रदान की।
उपाधि प्राप्त किए जाने के अवसर पर मन्ना डे ने कहा, '' मुझे नही लगता कि मैं इस सम्मान का हकदार हूं क्योंकि मैने बहुत कम गाने गाए है। लेकिन इतने बड़े सम्मान का मिलना अपने आप में सौभाग्य की बात है, मैं बहुत खुश हूं।''
डे ने हिंदी सहित अन्य कई भाषाओं में गीत गाए है। उनके द्धारा गाए गए कुछ प्रसिद्ध फिल्मों के गीतों में पडो़सन, वक्त, श्री 420, तीसरी कसम, उपकार, मेरे हुजूर और जंजीर है।


Click it and Unblock the Notifications











