Malaika Arora: एक्ट्रेस ने गुरु रंधावा के सॉन्ग 'तेरा की ख्याल' में बिखेरे हुस्न के जलवे

Malaika Arora: अपने हुस्न, अपनी अदाओं और अपने अनोखे स्टाइल के लिए हमेशा ही सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर से अपने सॉग के जारिए से फैंस के दिलों की धड़कन तेज करने के लिए तैयार हैं। मलाइका इस बार सिंगर गुरु रंधावा के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आ रही हैं।
जाहिर है कि, मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस में से एक हैं। वह अक्सर ही अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। साथ ही वह अपने फिटनेस को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। मलाइका की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों ही खूब सुर्खियांं बटोरती है।
मलाइका हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो तेरा की ख्याल में नजर आईं है। इस वीडियो में उनके साथ सिंगर गुरु रंधावा भी नजर आए हैं। दोनों की केमिस्ट्री गाने में देखते ही बन रही है।
हर बार की तरह इस बार भी तेरा की ख्याल वीडियो सॉन्ग में मलाइका अरोड़ा अपने हॉट अवतार में दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में वह अपने डांस मूव्स दिखाते हुए नजर आ रही हैं।
वहीं इस शानदार गाने में मलाइका ने बेहद ही प्यारा सा लुक लिया है, जो कि इंटरनेट पर आग लगा रहा है। उनके डांस मूव्स ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है, फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ गई हैं।
इस वीडियो सॉन्ग में मलाइका के साथ पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। गुरु रंधावा भी एक्ट्रेस के साथ कदम से कदम मिलाते हुए दिख रहे हैं। यह गाना गुरु रंधावा ने ही गाया है और गाने के लिरिक्स रॉयल मान के साथ तैयार किए हैं।
गौरतलब है कि अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड में बेहतरीन आइटम सॉन्ग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई डांस नंबर्स किए हैं, जिसमें से उनका शाहरुख खान संग सबसे फेमस डांस सॉन्ग छैय्या छैय्या हैं।


Click it and Unblock the Notifications











