VIDEO: ऐसे बनी सलमान खान की 'प्रेम लीला'.. मस्ती और कहानी के बीच!
[म्यूजिक] 'प्रेम रतन धन पायो' फिल्म तो आपने देख ही लिया होगा। सूरज बड़जात्या की ताजा रिलीज फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। बहरहाल, फिल्म के गाने काफी पॉपुलर हो रहे हैं.. लिहाजा, हम आपके लेकर आए हैं गाने की मेकिंग।
जी हां, फिल्म का सबसे पहला गाना है 'प्रेम लीला'.. इसी गाने के साथ एंट्री होती है सलमान खान की। अब जबकि इसी गाने से हीरो की एंट्री होनी है तो गाना धमाल तो होना ही चाहिए।
ALERT: 'प्रेम रतन धन पायो' के साथ सलमान ने तोड़ा एक 'पर्सनल' RECORD
इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया और काफी गुनगुनाया भी है। अब आप यहां देखिए गाने की मेंकिग। सूरज बड़जात्या से लेकर कोरियोग्राफर मुद्दस्सर ने गाने के पीछे कितनी मेहनत की है, यह आप इस वीडियो में देख सकते हैं।
गाने को आवाज दी है अमन त्रिखा है, जबकि म्यूजिक दिया है हिमेश रेशमिया ने। गाना अयोध्या में होने वाले राम लीला को दिखाता, जिसे काफी नए तरीके से फिल्माया गया है। हमें तो यह गाने की मेकिंग काफी मजेदार लगी। आप भी देखें-


Click it and Unblock the Notifications
















