VIDEO: कहीं छेड़छाड़.. तो कहीं प्यार.. देखिए गाने के बीच दीपिका- प्रियंका की तकरार!
[म्यूजिक] संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का गाना 'पिंगा..' रिलीज हो चुका है और हम सबके प्लेलिस्ट में भी शामिल हो चुका है। प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया यह गाना लावणी है।
बहरहाल, संजय लीला भंसाली ने दर्शकों और फैंस के बीच इस डांस फेस-ऑफ को लेकर काफी उत्साह बनाकर रखा था। जिसका नतीजा यह है कि गाना रिलीज होते ही काफी पॉपुलर हो रहा है। लेकिन हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं गाने की मेकिंग।
OUCH.. रणवीर सिंह के डॉयलोग पर सलमान खान का तमाचा!
जी हां, नीचे दिए वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस शानदार गाने की शूटिंग किस तरह की गई थी। गाना देखने में जितना खूबसूरत हैं, बता दें, शूटिंग में दोनों एक्ट्रेस ने उतना ही मजा किया है।
कहीं- कहीं आप प्रियंका- दीपिका को एक दूसरे को छेड़ते देखेंगे तो कहीं एक दूसरे की तारीफ करते। कुल मिलाकर यह मेकिंग काफी पैसा वसूल है। हमें तो यह काफी दिलचस्प लगा। आप भी देंखे पिंगा गाने की मेकिंग-


Click it and Unblock the Notifications




