VIDEO: यहां देखिए सलमान- सोनम का प्यार- तकरार.. कैमरे के पीछे!
[म्यूजिक] 'प्रेम रतन धन पायो' फिल्म तो आपने देख ही लिया होगा। सूरज बड़जात्या की ताजा रिलीज फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। बहरहाल, फिल्म के गाने काफी पॉपुलर हो रहे हैं.. लिहाजा, हम आपके लेकर आए हैं गाने की मेकिंग।
जी हां, फिल्म में एक प्यारा सा प्यार- तकरार भरा गाना है 'जब तुम चाहो'.. इस गाने में निर्देशक ने सलमान खान और सोनम कपूर के बीच शिकायतों का सिलसिला दिखाया गया है। जहां सोनम शिकायत करती दिख रही है और प्रेम माफी मांग रहे हैं। इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया और काफी गुनगुनाया भी है। अब आप यहां देखिए गाने की मेंकिग।
MUST READ: 'प्रेम रतन धन पायो' का दूसरा वीकेंड.. एक शानदार रिकॉर्ड!
सूरज बड़जात्या से लेकर कोरियोग्राफर शबीना खान ने गाने के पीछे कितनी मेहनत की है, यह आप इस वीडियो में देख सकते हैं। गाने को आवाज दी है पलक मुचाल और मोहम्मद इरफान ने, जबकि म्यूजिक दिया है हिमेश रेशमिया ने। हमें तो यह गाने की मेकिंग काफी मजेदार लगी। आप भी देखें वीडियो -(नीचे दी तस्वीर पर क्लिक करें)


Click it and Unblock the Notifications
















